बैतुल मुक़द्दस हुआ सैन्य छावनी में परिवर्तित
ज़ायोनी सैनिकों ने बैतुल मुक़द्दस को सैन्य छावनी में बदल दिया है।
फ़िलिस्तीनी समाचार एजेन्सी के अनुसार ज़ायोनी शासन ने रविवार 9 अप्रैल 2023 को अपने बहुत से सैनिकों को बैतुल मुक़द्दस के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात कर दिया है।
इसी बीच ज़ायोनी कालोनी वासी अपने त्योहार की आड़ में मस्जिदुल अक़सा का घेराव करने का प्रयास कर रहे हैं। बैतुल मुक़द्दस के वक़्फ़ बोर्ड के अनुसार रविवार की सुबह से 700 से अधिक कोलनीवासियों ने मस्जिदुल अक़सा का रुख किया और अपमान जनक कार्यवाहियां करने के प्रयास किये।
अवैध ज़ायोनी शासन के सैनिकों ने बुधवार को मस्जिदुल अक़सा में नमाज़ पढ़ने वालों पर हमला करने के बाद से उत्तेजित करने वाली कई कार्यवाहियां अंजाम दी है। वे नाना प्रकार की हरकतें करके नमाज़ियों को उकसा रहे हैं। याद रहे कि बुधवार को ज़ायोनी सैनिकों ने मस्जिदुल अक़सा में नमाज़ियों पर हमला किया था जिसमें लगभग 100 नमाज़ी घायल हो गए थे। इसी दौरान कम से कम 400 लोगों को गिरफ़्तार कर लिया गया था।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए