इस्राईली युद्धक विमानों ने मिस्री, यात्री विमान को मार गिराया़ ?
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i12346-इस्राईली_युद्धक_विमानों_ने_मिस्री_यात्री_विमान_को_मार_गिराया़
इस बात की संभावना पाई जाती है कि इस्राईली युद्धक विमानों ने मिस्री यात्री जहाज़ को मारा गिराया हो।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २३, २०१६ १३:२८ Asia/Kolkata
  • इस्राईली युद्धक विमानों ने मिस्री, यात्री विमान को मार गिराया़ ?

इस बात की संभावना पाई जाती है कि इस्राईली युद्धक विमानों ने मिस्री यात्री जहाज़ को मारा गिराया हो।

मिस्री अलयौम समाचार पत्र ने लिखा है कि समीक्षाएं इस बात का चिन्ह हैं कि हो सकता है कि मिस्री यात्री विमान को इस्राईली युद्धक विमान ने मार गिराया हो।

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि मिस्र और लीबिया की सीमा से लगी यूनान की सीमा में इस्राईल के युद्धक विमान सैन्य अभ्यास कर रहे थे। यह एेसी स्थिति में है कि तुर्की ने अपनी सीमा में इस प्रकार के सैन्य अभ्यास की अनुमति नहीं दी थी।

मिस्री समाचार पत्र ने रिपोर्ट दी है कि जिस क्षेत्र में सैन्य अभ्यास हो रहा था, उसका मानचित्र देखने से पता चलता है कि इसी क्षेत्र में मिस्री विमान उड़ान भर रहा था तथा तभी सैन्य अभ्यास का क्रम आरंभ हो गया। इस इस्राईली सैन्य अभ्यास के 27 मिनट बाद ही मिस्र का यात्री विमान, रडार से लापता हो गया। (AK)