शैख़ जर्राह अटैल की हमास ने तारीफ़ की
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i123600-शैख़_जर्राह_अटैल_की_हमास_ने_तारीफ़_की
फ़िलिस्तीनी इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास के प्रवक्ता ने अवैध अधिकृत बैतुल मुक़द्दस में आज के ज़ायोनी विरोधी ऑप्रेशन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि शैख़ जर्राह का ऑप्रेशन अतिग्रहणकारियों के अपराधों पर एक स्वाभाविक प्रतिक्रिया थी।
(last modified 2023-04-18T09:13:22+00:00 )
Apr १८, २०२३ १४:३६ Asia/Kolkata
  • शैख़ जर्राह अटैल की हमास ने तारीफ़ की

फ़िलिस्तीनी इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास के प्रवक्ता ने अवैध अधिकृत बैतुल मुक़द्दस में आज के ज़ायोनी विरोधी ऑप्रेशन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि शैख़ जर्राह का ऑप्रेशन अतिग्रहणकारियों के अपराधों पर एक स्वाभाविक प्रतिक्रिया थी।

अवैध अधिकृत बैतुल मुक़द्दस में एक फ़ायरिंग की घटना में कम से कम 2 ज़ायोनी निवासी घायल हो गए।

यह शूटिंग ऑप्रेशन फिलिस्तीनियों द्वारा अवैध अधिकृत बैतुल मुक़द्दस में स्थित शैख़ जर्राह मोहल्ले में ज़ायोनी बस्तियों के निवासियों पर की गयी थी।

मेहर समाचार एजेंसी के अनुसार बैतुल मुक़द्दस में हमास आंदोलन के प्रवक्ता मुहम्मद हम्मादा ने बैतुल मुक़द्दस के शैख़ जर्राह मोहल्ले में आज के वीरतापूर्ण आप्रेशन की बधाई देते हुए इसे बैतुल मुक़द्दस और मस्जिदुल अक़सा में ज़ायोनियों अपराधों की स्वाभाविक प्रतिक्रिया माना।

हम्मादा ने ज़ायोनियों का मुक़ाबला करने और ज़ायोनियों को भारी नुक़सान पहुंचाने के लिए फ़िलिस्तीनी लोगों का आभार व्यक्त किया और बैतुल मुक़द्दस से निवासियों को ऑपरेशन को अंजाम देने वालों का समर्थन करने की अपील की ताकि अतिग्रहणकारी उसे पहचानने और गिरफ्तार करने में सफल न हो सकें। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए