वेस्ट बैंक में इस्राईली सैनिकों पर हुआ ताज़ा हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i123708-वेस्ट_बैंक_में_इस्राईली_सैनिकों_पर_हुआ_ताज़ा_हमला
फ़िलिस्तीनी संघर्षकर्ताओं ने उत्तरी वेस्ट बैंक में जेनिन के पश्चिम में ज़ायोनी सैनिकों के ख़िलाफ एक आप्रेशन किया।
(last modified 2023-04-22T04:14:25+00:00 )
Apr २२, २०२३ ०९:०२ Asia/Kolkata
  • वेस्ट बैंक में इस्राईली सैनिकों पर हुआ ताज़ा हमला

फ़िलिस्तीनी संघर्षकर्ताओं ने उत्तरी वेस्ट बैंक में जेनिन के पश्चिम में ज़ायोनी सैनिकों के ख़िलाफ एक आप्रेशन किया।

ज़ायोनी शासन के नेताओं ने जो जॉर्डन नदी के पश्चिमी तट में फ़िलिस्तीनी संघर्षकर्ताओं की बढ़ती ताक़त से भयभीत हैं, हालिया महीनों में इस क्षेत्र में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बहुत प्रयास किए हैं और बारम्बार कई क्षेत्रों पर हमले किए हैं और वेस्ट बैंक, विशेष रूप से जेनिन शिविर में फ़िलिस्तीनियों के प्रतिरोध का सामना करना पड़ा है।

वेस्ट बैंक के उत्तरी क्षेत्र जेनिन के पश्चिम में फ़िलिस्तीनी संघर्षकर्ताओं ने ज़ायोनी सैनिकों पर फ़ायरिंग की।

फ़िलिस्तीनी संघर्षकर्ताओं ने सहल मरज इब्न आमिर क्षेत्र के पास ज़ायोनी सैनिकों को निशाना बनाया।

ज़ायोनी सैनिकों ने वेस्ट बैंक के उत्तर में नाब्लस शहर के पश्चिम में दो युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया।

ज़ायोनियों की चिंता और वेस्ट बैंक में बढ़ते प्रतिरोध का डर, इतना बड़ा है कि इस शासन के विश्लेषकों और विशेषज्ञों ने हालिया महीनों में ज़ायोनी मीडिया में कई बार इस मुद्दे पर चर्चा की है और तेल अवीव के लिए इसके परिणामों के बारे में चेतावनी दी है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए