अमेरिका के जासूसी ड्रोन को मार गिराया गया
अमेरिका के जासूसी ड्रोन इराक में मार गिराया गया।
समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार इराकी सूत्रों ने खबर दी है कि इराक के करकूक प्रांत में अमेरिका के एक जासूसी ड्रोन MQ1 GRAY को ज़मीन से हवा में मार करने वाले मिसाइल से मार गिराया गया।
प्राप्त समाचारों के अनुसार अमेरिकी ड्रोन इराक के आमरली और अद्दूज़ क्षेत्रों में जासूसी कर रहा था कि उसे मार गिराया गया। इसके बारे में अब अधिक जानकारी प्राप्त नहीं है।
दूसरी ओर अमेरिकी सैनिकों ने ड्रोन के गिरने के स्थान का घेराव कर दिया है ताकि उसके मलबे को इकट्ठा कर सकें। अमेरिकी सैनिकों की ओर से जारी होने वाली विज्ञप्ति में दावा किया गया है कि यह ड्रोन इराकी सुरक्षा बलों का सपोर्ट कर रहा है और तकनीकी खराबी के कारण वह करकूक के दक्षिण में गिर गया। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!