इस्राईली सैनिकों ने एक फ़िलिस्तीनी महिला को शहीद कर दिया
इस्राईली सैनिकों ने अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन में एक फ़िलिस्तीनी महिला को गोली मारकर शहीद कर दिया।
इस्राईली सैन्य अधिकारियों ने दावा किया है कि फ़िलिस्तीनी महिला ने इस्राईली सैनिकों पर चाक़ू से हमला किया था।
सोमवार को इस्राईली पुलिन ने कहा है कि अवैध अधिकृत उत्तरी बैतुल मुक़द्दस में एक पुलिस चौकी पर फ़िलिस्तीनी महिला को गोली मार दी गई।
ज़ायोनी पुलिस का कहना है कि फ़िलिस्तीनी महिला ने सैनिकों की चेतावनी को अनदेखा कर दिया और एक इस्राईली महिला सैनिक पर चाक़ू से हमला करने का प्रयास किया।
इस्राईली पुलिस ने यह दावा ऐसी स्थिति में किया है कि जब एक भी इस्राईली सैनिक घायल या हताहत नहीं हुआ है।
अभी तक फ़िलितीनियों या इस्राईलियों में से किसी ने हताहत होने वाली महिला की पहचान ज़ाहिर नहीं की है। msm