इस्राईली सैनिकों ने एक फ़िलिस्तीनी महिला को शहीद कर दिया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i12391-इस्राईली_सैनिकों_ने_एक_फ़िलिस्तीनी_महिला_को_शहीद_कर_दिया
इस्राईली सैनिकों ने अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन में एक फ़िलिस्तीनी महिला को गोली मारकर ‎शहीद कर दिया। ‎
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २३, २०१६ १९:४९ Asia/Kolkata
  • इस्राईली सैनिकों ने एक फ़िलिस्तीनी महिला को शहीद कर दिया

इस्राईली सैनिकों ने अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन में एक फ़िलिस्तीनी महिला को गोली मारकर ‎शहीद कर दिया। ‎

इस्राईली सैन्य अधिकारियों ने दावा किया है कि फ़िलिस्तीनी महिला ने इस्राईली सैनिकों पर ‎चाक़ू से हमला किया था। ‎

सोमवार को इस्राईली पुलिन ने कहा है कि अवैध अधिकृत उत्तरी बैतुल मुक़द्दस में एक ‎पुलिस चौकी पर फ़िलिस्तीनी महिला को गोली मार दी गई। ‎

ज़ायोनी पुलिस का कहना है कि फ़िलिस्तीनी महिला ने सैनिकों की चेतावनी को अनदेखा ‎कर दिया और एक इस्राईली महिला सैनिक पर चाक़ू से हमला करने का प्रयास किया। ‎

इस्राईली पुलिस ने यह दावा ऐसी स्थिति में किया है कि जब एक भी इस्राईली सैनिक ‎घायल या हताहत नहीं हुआ है। ‎

अभी तक फ़िलितीनियों या इस्राईलियों में से किसी ने हताहत होने वाली महिला की पहचान ‎ज़ाहिर नहीं की है। msm ‎