फ़िलिस्तीन, प्रतिरोधकर्ताओं ने इस्राईलियों पर12 बार हमले किए
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i123962-फ़िलिस्तीन_प्रतिरोधकर्ताओं_ने_इस्राईलियों_पर12_बार_हमले_किए
फ़िलिस्तीन के प्रतिरोधकर्ता गुटों ने पिछले दिनों जार्डन नदी के पश्चिमी किनारे में 12 ज़ायोनी विरोधी कार्यवाहियां अंजाम दी हैं।
(last modified 2023-04-30T09:10:24+00:00 )
Apr ३०, २०२३ १४:३७ Asia/Kolkata
  • फ़िलिस्तीन, प्रतिरोधकर्ताओं ने इस्राईलियों पर12 बार हमले किए

फ़िलिस्तीन के प्रतिरोधकर्ता गुटों ने पिछले दिनों जार्डन नदी के पश्चिमी किनारे में 12 ज़ायोनी विरोधी कार्यवाहियां अंजाम दी हैं।

फ़िलिस्तीन की शेहाब न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार फ़िलिस्तीनी इन्फ़ारमेशन सेन्टर मोती ने एक रिपोर्ट में बताया है कि फ़िलिस्तीन के प्रतिरोधकर्ताओं ने जार्डन नदी के वेस्ट बैंक के विभिन्न क्षेत्रों और अवैध अधिकृत बैतुल मुक़द्दस में ज़ायोनी सैनिकों के विरुद्ध विभिन्न कार्यवाहियां अंजाम दी हैं।

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि यह कार्यवाहियां अलख़लील, नाब्लस, बैते अम्र, क़ुद्स, तूलकरम और बैते लहम में अंजाम दी गयीं।

दूसरी ओर ज़ायोनी सैनिकों ने अवैध बैतुल मुक़द्दस में स्थित शाफ़ात कैंप और अलख़लील में अलअरूब कैंप पर धावा बोल दिया जिसके दौरान उनकी फ़िलिस्तीन युवाओं से झड़पें हुईं।

इस दौरान अतिग्रहणकारी ज़ायोनी शासन के मंत्रीमंडल के आंतरिक सुरक्षा के मंत्री एत्मार बेन ग्यूर ने ज़ायोनी पुलिस के कमान्डर को आदेश दिया है कि वह अतिग्रहित क्षेत्रों में फ़िलिस्तीनियों की अंतरिम गिरफ़्तारी करने का हथकंडा प्रयोग करने की संभावना का जाएज़ा ले।

इस्राईली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी कहा है कि इस मुद्दे की क़ानूनी संभावना का जाएज़ा लेने के लिए मंत्रीमंडल के क़ानूनी और अदालती सलाहकारों के कार्यालय से संपर्क किया जाएगा। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए