दुश्मन ने अपने समीकरण में ग़लती की हैः इस्माईल हनिया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i124258-दुश्मन_ने_अपने_समीकरण_में_ग़लती_की_हैः_इस्माईल_हनिया
फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध संगठन हमास के राजनीतिक कार्यालय के प्रमुख ने गज्ज़ा पट्टी में जायोनी शासन के अपराधों की संकेत करते हुए कहा है कि दुश्मन ने अपने समीकरण में ग़लती की है और वह अपने अपराधों की कीमत चुकायेगा।
(last modified 2023-05-09T08:58:23+00:00 )
May ०९, २०२३ १४:२७ Asia/Kolkata
  • दुश्मन ने अपने समीकरण में ग़लती की हैः इस्माईल हनिया

फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध संगठन हमास के राजनीतिक कार्यालय के प्रमुख ने गज्ज़ा पट्टी में जायोनी शासन के अपराधों की संकेत करते हुए कहा है कि दुश्मन ने अपने समीकरण में ग़लती की है और वह अपने अपराधों की कीमत चुकायेगा।

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार इस्माईल हनिया ने बल देकर कहा कि फिलिस्तीनी कमांडरों को शहीद करना एक कायरतापूर्ण कार्यवाही है और इससे इस्राईल के लिए सुरक्षा उपहार में नहीं आयेगी।

उन्होंने कहा कि कमांडरों की हत्या से प्रतिरोध और विस्तृत व मज़बूत होगा और प्रतिरोध दुश्मन को दर्दनाक जवाब देगा।

इसी बीच हमास के प्रवक्ता हाज़िम क़ासिम ने भी बल देकर कहा है कि गज़्ज़ा पट्टी में इस्राईल के अपराध समस्त फिलिस्तीनी राष्ट्र के खिलाफ अपराध हैं। हमास की ओर से जारी होने वाली विज्ञप्ति में कहा गया है कि जायोनी शासन अपने कार्यक्रमों व लक्ष्यों को व्यवहारिक नहीं बना सकता बल्कि उसके अपराध फिलिस्तीनी राष्ट्र के मध्य अधिक से एकता व एकजुटता का कारण बनेंगे।

जायोनी संचार माध्यमों ने इस बात से पर्दा उठाया है कि अमेरिका की हरी झंडी मिलने के बाद इस्राईली युद्धक विमानों ने ग़ज्ज़ा पट्टी पर हमला किया है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए