इस्राईली प्रतिनिधिमंडल क़ाहेरा पहुंचा
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i12430-इस्राईली_प्रतिनिधिमंडल_क़ाहेरा_पहुंचा
ज़ायोनी शासन का एक प्रतिनिधिमंडल मिस्री राष्ट्रपति के निमंत्रण पर क़ाहेरा गया है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
May २४, २०१६ १६:१६ Asia/Kolkata
  • इस्राईली प्रतिनिधिमंडल क़ाहेरा पहुंचा

ज़ायोनी शासन का एक प्रतिनिधिमंडल मिस्री राष्ट्रपति के निमंत्रण पर क़ाहेरा गया है।

समाचार एजेंसी तस्नीम के अनुसार, ज़ायोनी शासन के विदेश मंत्रालय के मध्यपूर्व विभाग की प्रमुख अवीवा राज़ शेख़तर दो दिवसीय दौरे पर सोमवार की रात क़ाहेरा पहुंचीं। उनके नेतृत्व में एक शिष्टमंडल भी मिस्र गया है। यह इस्राईली शिष्टमंडल मिस्र के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाक़ात करेगा।

इससे पहले मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फ़त्ताह अस्सीसी ने स्वशासित फ़िलिस्तीनी प्रशासन और इस्राईल के बीच साठगांठ वार्ता फिर से शुरु करने की योजना पेश की थी। उनकी इस योजना का ज़ायोनी प्रधानमंत्री बिनयामिन नेतनयाहू ने स्वागत किया था।

इस बीच पिछले हफ़्ते मिस्र में एक परियोजना के उद्घाटन के मौक़े पर भाषण के लिए, हाल को सजाने हेतु प्रयोग हुए रंग और इस समारोह में अस्सीसी के भाषण पर सामाजिक साइटों पर बहस छिड़ गयी है।

मिस्र के विरोधी कार्यकर्ताओं ने हॉल को सिर्फ़ दो रंगों नीले और सफ़ेद से सजाने की आलोचना करते हुए इसे इस्राईल से दोस्ती की अस्वीकार्य कोशिश बताया।

ज्ञात रहे कि जून 2014 में अब्दुल फ़त्ताह अस्सीसी के राष्ट्रपति बनने के बाद से मिस्र और इस्राईल के बीच द्विपक्षीय संबंध बढ़े हैं। अस्सीसी ने सैन्य विद्रोह के ज़रिए मिस्र की सत्ता पर क़ब्ज़ा किया है।(MAQ/N)