जेहादे इस्लामी ने इस्राईल को खुली धमकी दे दी....
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i124438-जेहादे_इस्लामी_ने_इस्राईल_को_खुली_धमकी_दे_दी....
फ़िलिस्तीन के जेहादे इस्लामी आंदोलन ने बल दिया है कि ज़ायोनी शासन के अपराध, फ़िलिस्तीनी राष्ट्र को अपना मार्ग जारी रखने से रोक नहीं सकते और शहीदों के ख़ून का बदला लिए जाने तक प्रतिरोध जारी रहेगा।
(last modified 2023-05-15T08:01:25+00:00 )
May १५, २०२३ १३:३० Asia/Kolkata
  • जेहादे इस्लामी ने इस्राईल को खुली धमकी दे दी....

फ़िलिस्तीन के जेहादे इस्लामी आंदोलन ने बल दिया है कि ज़ायोनी शासन के अपराध, फ़िलिस्तीनी राष्ट्र को अपना मार्ग जारी रखने से रोक नहीं सकते और शहीदों के ख़ून का बदला लिए जाने तक प्रतिरोध जारी रहेगा।

इस्राईली सैनिकों ने आज सुबह नाब्लस शहर पर कई क्षेत्रों से हमला किया जिसके कारण फ़िलिस्तीनियों और इस्राईली सैनिकों के बीच झड़पें हुईं जिसमें एक 22 वर्षीय फ़िलिस्तीनी युवा शहीद हो और अन्य घायल हो गये।

फ़िलिस्तीन के जेहादे इस्लामी आंदोलन ने फ़िलिस्तीनी युवा सालेह मुहम्मद जबरा की शहादत पर सांत्वना दी। जेहादे इस्लामी के बयान में आया है कि ज़ायोनी शासन के अपराध, फ़िलिस्तीनी राष्ट्र को अपना मार्ग जारी रखने से जो शहीदों के ख़ून से भरा हुआ है, रोक नहीं सकते और फ़िलिस्तीन का प्रतिरोध, आज़ादी और शहीदों के ख़ून का बदला लिए जाने तक जारी रहेगा। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए