उत्तरी फ़ल्लूजा में भारी झड़पें, आतंकवादी भागे
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i12466-उत्तरी_फ़ल्लूजा_में_भारी_झड़पें_आतंकवादी_भागे
इराक़ के फ़ल्लूजा नगर में दाइश के विरुद्ध इस देश के सैनिकों और स्वयंसेवी बलों का अभियान बहुत तेज़ हो गया है। उत्तरी फ़ल्लूजा में मंगलवार की सुबह से गंभीर लड़ाई चल रही है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २४, २०१६ १४:४७ Asia/Kolkata

इराक़ के फ़ल्लूजा नगर में दाइश के विरुद्ध इस देश के सैनिकों और स्वयंसेवी बलों का अभियान बहुत तेज़ हो गया है। उत्तरी फ़ल्लूजा में मंगलवार की सुबह से गंभीर लड़ाई चल रही है।

सूमरिया समाचार एजेन्सी के दौरान आज सुबह से दाइश के विरुद्ध फल्लूजा में सैन्य कार्यवाही तेज़ हो गई है। समाचार लिखे जाने तक यह कार्यवाही जारी थी। इस कार्यवाही में इराक़ी सेना तेज़ी से प्रगति कर रही है।

जहां एक ओर सैनिक तेज़ी से प्रगति कर रहे हैं वहां उसी तेज़ी से आतंकवादी अपने ठिकाने छोड़कर भाग रहे हैं। कुछ वीडियो में आतंकवादियों को मोटरसाइलकिलों से भागते हुए देखा जा सकता है।

राजनैतिक एवं स्ट्रैटेजिक मामलों के विशेषज्ञों का कहना है कि फ़ल्लूजा नगर की स्वतंत्रता, मूसिल नगर में इराक़ी सैनिकों के प्रवेश की भूमिका है जो दाइश के विनाश का कारण होगी।