हमास की सैन्य शाखा से इस्राईली सेना का भय
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i12481-हमास_की_सैन्य_शाखा_से_इस्राईली_सेना_का_भय
ज़ायोनी सेना ने फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध संगठन हमास की सैन्य शाखा की शक्ति व क्षमता का लोहा मान लिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २४, २०१६ १६:०१ Asia/Kolkata
  • हमास की सैन्य शाखा से इस्राईली सेना का भय

ज़ायोनी सेना ने फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध संगठन हमास की सैन्य शाखा की शक्ति व क्षमता का लोहा मान लिया है।

रेडियो इस्राईल की रिपोर्ट के अनुसार एक ज़ायोनी सैन्य अधिकारी ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि हमास ने पचास दिवसीय युद्ध के बाद ग़ज़्ज़ा में अपनी सैन्य क्षमता को बहुत अधिक बढ़ा लिया है, कहा कि यह संगठन इस समय अपने हज़ारों छापामारों और समुद्री कमांडोज़ के साथ इस्राईल को अचंभित कर सकता है। हमास की सैन्य शाखा इज़्ज़ुद्दीन क़स्साम ब्रिगेड ने पिछले महीने घोषणा की थी कि उसने इस्राईल के चार सैनिकों को पकड़ लिया है।

ज़ायोनी शासन के अपराधों पर फ़िलिस्तीनियों के साहसिक प्रतिरोध से उसके घबरा जाने के बाद इस्राईली सेना ने ग़ज़्ज़ा में स्थिति तनावपूर्ण होने के बाद इस क्षेत्र में एक नए संभावित युद्ध के बारे में एक नई योजना पेश करने की सूचना दी है। इस्राईल की गुप्तचर संस्था मूसाद के पूर्व प्रमुख अफ़राइम हेलोए ने भी फ़िलिस्तीनियों के प्रतिरोध के मुक़ाबले में ज़ायोनी शासन की पराजय की संभावना पर बल देते हुए हमास के ख़िलाफ़ सैन्य विकल्प अपनाए जाने के बजाए उससे वार्ता को ज़रूरी बताया है। (HN)