सऊदी अरब की आबादी बढ़कर हुई 3 करोड़ 22 लाख
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i125024-सऊदी_अरब_की_आबादी_बढ़कर_हुई_3_करोड़_22_लाख
सऊदी अरब में इस देश की जनसंख्या के नए आंकड़े पेश किये गए हैं।
(last modified 2023-06-02T08:19:40+00:00 )
Jun ०२, २०२३ १३:४९ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब की आबादी बढ़कर हुई 3 करोड़ 22 लाख

सऊदी अरब में इस देश की जनसंख्या के नए आंकड़े पेश किये गए हैं।

सऊदी अरब के जनगणना विभाग की ताज़ा रिपोर्ट बताती है कि इस देश की जनसंख्या अब 32 मिलयन 200 अर्थात 3 करोड़ 22 लाख हो गई है। 

सऊदी अरब की तीन करोड़ बाइस लाख की जनसंख्या में विदेशी नागरिकों की संख्या 1 करोड़ 34 लाख है।  इस हिसाब से सऊदी नागरिकों की जनसंख्या इस समय 1 करोड़ 88 लाख ही है। 

सऊदी अरब की जनसंख्या की ताज़ा रिपोर्ट में अगर अनुपात के हिसाब से बात की जाए तो इस देश की कुल जनसंख्या में 58.4 प्रतिशत लोग स्थानीय हैं अर्थात सऊदी नागरिक हैं जबकि 41.6 प्रतिशत लोगों का संबन्ध विदेश से है। 

सऊदी अरब में बहुत से देशों के लोग रहते हैं।  वहां पर रहने वाले विदेशी नागरिकों में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, यमन, मिस्र, सूडान, सीरिया, जार्डन, फ़िलिस्तीन, सोमालिया और ट्यूनिशिया का नाम ऊपर आता है।  सऊदी अरब एक तेल संपन्न देश है जहां पर रोज़गार की तलाश में अलग-अलग देशों से लोग जाते हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए