काज़मैन में विफल बना दी गई आत्मघाती कार्यवाही + वीडियो
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i12520-काज़मैन_में_विफल_बना_दी_गई_आत्मघाती_कार्यवाही_वीडियो
इराक़ी सुरक्षाबलों ने काज़मैन में एक आत्मघाती कार्यवाही को विफल बना दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २५, २०१६ ११:४० Asia/Kolkata

इराक़ी सुरक्षाबलों ने काज़मैन में एक आत्मघाती कार्यवाही को विफल बना दिया।

इराक़ के काज़मैन में स्थित इमाम मुहम्मद तक़ी अलैहिस्सलाम और इमाम मूसा काज़िम अलैहिस्सलाम के रौज़े पर की जाने वाली एक आत्मघाती कार्यवाही को इराक़ी सुरक्षाबलों ने विफल बना दिया।

सूमरिया समाचार एजेन्सी के अनुसार एक तकफ़ीरी आतंकवादी, अपने शरीर पर विस्फोटक पदार्थ बांघकर काज़मैन में इमाम मुहम्मद तक़ी अलैहिस्सलाम और इमाम मूसा काज़िम अलैहिस्सलाम के रौज़े के भीतर घुसने के प्रयास कर रहा था। इराक़ी सुरक्षाबलों ने इस आतंकवादी को रौज़े के मुख्यद्वार पर ही दबोच लिया। इस आतंकवादी का संबन्ध दाइश से है।

ज्ञात रहे कि काज़मैन, इराक़ की राजधानी बग़दाद के उत्तर में स्थित है जहां पर इमाम मुहम्मद तक़ी अलैहिस्सलाम और इमाम मूसा काज़िम अलैहिस्सलाम के रौज़े हैं। आतंकवादियों ने इससे पहले भी काज़मैन में आत्मघाती कार्यवाही के प्रयास किये थे जिन्हें इराक़ी सुरक्षाबलों ने विफल बना दिया था।