फ़िलिस्तीनियों पर ज़ायोनी बस्तियों के चरमंपथियों का हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i125704-फ़िलिस्तीनियों_पर_ज़ायोनी_बस्तियों_के_चरमंपथियों_का_हमला
ज़ायोनी बस्तियों में बसने वाले चरमपंथियों ने ज़ायोनी सेना की मदद से वेस्ट बैंक में एक फ़िलिस्तीनी गांव पर हमला किया और फ़िलिस्तीनियों के घरों को नुक़सान पहुंचाया। कुछ घरों को आग लगा दी।
(last modified 2023-06-24T10:30:38+00:00 )
Jun २४, २०२३ १६:०० Asia/Kolkata
  • फ़िलिस्तीनियों पर ज़ायोनी बस्तियों के चरमंपथियों का हमला

ज़ायोनी बस्तियों में बसने वाले चरमपंथियों ने ज़ायोनी सेना की मदद से वेस्ट बैंक में एक फ़िलिस्तीनी गांव पर हमला किया और फ़िलिस्तीनियों के घरों को नुक़सान पहुंचाया। कुछ घरों को आग लगा दी।

दर्जनों की संख्या में यहूदी बस्तियों के चरमपंथियों ने शनिवार की दोपहर उम्म सफ़ा नाम के गांव पर धावा बोल दिया जो रामल्लाह शहर के पश्चिमोत्तर में स्थित है।

ज़ायोनी बस्तियों में रहने वालों को इस्राईल की ओर से हथियार भी दिए जाते हैं और वे अकसर फ़िलिस्तीनियों पर हमले करते हैं।

चरमपंथियों ने अबू हामिद नाम के फ़िलिस्तीनी पत्रकार पर भी हमला किया जो गांव पर ज़ायोनियों के हमले की रिपोर्टिंग कर रहा था।

स्थानीय लोगों का कहना था कि ज़ायोनी बस्तियों के चरमपंथी क़ाबू से बाहर थे और वो अंधाधुध हमले कर रहे थे यहां तक कि उन्होंने एक एम्बूलेंस को भी निशाना बनाया जो बीमारों को ले जा रही थी।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें