इस्राईली सेना और फ़िलिस्तीनियों में भीषण झड़पें, 4 घायल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i126144-इस्राईली_सेना_और_फ़िलिस्तीनियों_में_भीषण_झड़पें_4_घायल
ज़ायोनी आतंकिवादियों और फ़िलिस्तीनी युवाओं के बीच होने वाली ताज़ा झड़पों में 4 अन्य फ़िलिस्तीनी घायल हो गये।
(last modified 2023-07-09T09:45:38+00:00 )
Jul ०९, २०२३ १५:१३ Asia/Kolkata
  • इस्राईली सेना और फ़िलिस्तीनियों में भीषण झड़पें, 4 घायल

ज़ायोनी आतंकिवादियों और फ़िलिस्तीनी युवाओं के बीच होने वाली ताज़ा झड़पों में 4 अन्य फ़िलिस्तीनी घायल हो गये।

रिपोर्ट के अनुसार वेस्ट बैते लहम में स्थित हूसान बस्ती और पश्चिमी रामल्लाह की नालैन बस्ती में ज़ायोनी आतंकवादियों और फ़िलिस्तीनी युवाओं के बीच झड़पें हुईं।  इसके अलावा नाब्लास और अरीहा क्षेत्र की अलऔजा बस्ती में ज़ायोनियों और फ़िलिस्तीनी युवाओं के बीच झड़पें हुईं। ज़ायोनी आतंकियों ने फ़िलिस्तीनियों पर फ़ायरिंग की और साउंड बम फेंके।

उधर जेनीन के पश्चिमी क्षेत्र शेक मरज से सूचना हैं कि फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधकर्ता संगठनों के जवानों ने ज़ायोनी आतंकियों को अपने निशाने पर ले लिया और उन पर फ़ायरिंग की। इस प्रतिरोध की कार्यवाही में होने वाले संभावित नुक़सान की सुचना प्राप्त नहीं हुई है।

हालिया महीनों में अवैध ज़ायोनी शासन और फ़िलिस्तीनी युवाओं के बीच झड़पों और टकराव में बहुत अधिक वृद्धि हो चुकी है, पहले झड़पों का क्रम अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन के दक्षिणी क्षेत्रों और ग़ज़्ज़ा तक ही सीमित था किन्तु अब फ़िलिस्तीनी युवाओं ने ज़ायोनी आतंकियों के विरुद्ध पूरे अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन में मोर्चे खोल दिया है जिसके बाद ज़ायोनी अधिकारी बहुत अधिक बौखलाहट का शिकार हो गये हैं।  (AK

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें