अब अमेरिका इस्राईल का निकटतम घटक नहीं हैः लापिड
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i126392-अब_अमेरिका_इस्राईल_का_निकटतम_घटक_नहीं_हैः_लापिड
जायोनी शासन के पूर्व प्रधानमंत्री यायिर लापिड ने कहा है कि बिनयामिन नेतनयाहू के नेतृत्व में अमेरिका और जायोनी शासन के संबंध इस सीमा तक बुरे व खराब हो चुके हैं कि वाशिंग्टन अब हमारा निकटतम घटक नहीं है।
(last modified 2023-07-18T10:40:24+00:00 )
Jul १८, २०२३ १३:४५ Asia/Kolkata
  • अब अमेरिका इस्राईल का निकटतम घटक नहीं हैः लापिड

जायोनी शासन के पूर्व प्रधानमंत्री यायिर लापिड ने कहा है कि बिनयामिन नेतनयाहू के नेतृत्व में अमेरिका और जायोनी शासन के संबंध इस सीमा तक बुरे व खराब हो चुके हैं कि वाशिंग्टन अब हमारा निकटतम घटक नहीं है।

समाचार पत्र टाइम्स इस्राईल के अनुसार लापिड ने कहा कि नेतनयाहू की अगुवाई में इस्राईली मंत्रीमंडल कानून में परिवर्तन का विधेयक पारित करके अमेरिका के साथ एकता व एकजुटता को समाप्त कर रहा है।

ज्ञात रहे कि नेतनयाहू की अगुवाई में इस्राईली मंत्रीमंडल कानून में परिवर्तन करने के लिए प्रयास कर रहा है और उसके इस प्रयास से इस्राईल की न्यायपालिका के अधिकार कम हो जायेंगे और इसके मुकाबले में कार्यपालिका व सरकार की शक्ति अधिक हो जायेगी।

नेतनयाहू के विरोधियों का कहना है कि वह न्यायपालिका को कमज़ोर करके स्वयं को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। नेतनयाहू पर भ्रष्टाचार का आरोप है और वह न्यायपालिका के कानूनों में परिवर्तन करके अपने खिलाफ केस को हल्का बनाने की चेष्टा में हैं।

लापिड ने कहा कि इस्राईली सरकार हमारे इतिहास का सबसे बड़ा परिवर्तन उत्पन्न करके हमें संकट की ओर ले जा रही है। इसी प्रकार उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा कि इस्राईली दो भागों में बंट रहे हैं और अमेरिका के साथ इस्राईल के संबंध सबसे निम्न स्तर पर पहुंच गये हैं और अमेरिकी कहते हैं कि जायोनी शासन के साथ हमारे कोई समान मूल्य नहीं हैं। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें