हमास के प्रमुख की हिज़्बुल्लाह के महासचिव से मदद की गुहार
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i126874-हमास_के_प्रमुख_की_हिज़्बुल्लाह_के_महासचिव_से_मदद_की_गुहार
फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोधी आंदोलन हमास ने हिज़्बुल्लाह के महासचिव सैयद हसन नसरुल्लाह से अनुरोध किया है कि वह लेबनान स्थित फ़िलिस्तीनी धड़ों के बीच घातक टकराव को रोकने के लिए अपनी भूमिका अदा करें।
(last modified 2023-08-03T04:48:12+00:00 )
Aug ०३, २०२३ १०:१७ Asia/Kolkata
  • हमास के प्रमुख की हिज़्बुल्लाह के महासचिव से मदद की गुहार

फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोधी आंदोलन हमास ने हिज़्बुल्लाह के महासचिव सैयद हसन नसरुल्लाह से अनुरोध किया है कि वह लेबनान स्थित फ़िलिस्तीनी धड़ों के बीच घातक टकराव को रोकने के लिए अपनी भूमिका अदा करें।

हमास के प्रमुख इस्माईल हनिया ने एक संदेश में हसन नसरुल्लाह से अनुरोध किया है कि वह दक्षिण लेबनान स्थित ऐन अल-हिलवाह फ़िलिस्तीनी शरणार्थी कैम्प में फ़िलिस्तीनी गुटों के बीच टकराव को रोकने के लिए हस्तक्षेप करें।

हनिया का कहना था कि हमास ऐन अल-हिलवाह में शांति और स्थिरता चाहता है और फ़िलिस्तीनी गुटों के हथियार, सिर्फ़ ज़ायोनी दुश्मन की ओर उठने चाहिए।

ग़ौरतलब है कि शनिवार को फ़िलिस्तीनी शरणरार्थी कैम्प में उस वक़्त हिंसा भड़क गई थी, जब एक बंदूक़धारी ने एक सशस्त्र संगठन के सदस्य मोहम्मद ख़लील की हत्या का प्रयास किया, लेकिन उसके बजाए उसने उसके साथी को गोली मार दी।

उसके बाद हुए टकराव में फ़तह पार्टी के एक वरिष्ठ कमांडर अबू अशरफ़ अल-आर्मोची की उनके कई साथियों के साथ हत्या कर दी गई। अल-आर्मोची ऐन अल-हिलवाह की सुरक्षा के प्रभारी थे। msm