तेलअवीव की कार्यवाही फ़िलिस्तीनियों की क्रोध की प्रतिक्रियाः
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i126962-तेलअवीव_की_कार्यवाही_फ़िलिस्तीनियों_की_क्रोध_की_प्रतिक्रियाः
तेल अवीव की शहादतप्रेमी कार्यवाही को हमास ने फ़िलिस्तीनियों की स्वभाविक प्रतिक्रिया बताया है।
(last modified 2023-08-06T02:00:49+00:00 )
Aug ०६, २०२३ ०७:२६ Asia/Kolkata
  • तेलअवीव की कार्यवाही फ़िलिस्तीनियों की क्रोध की प्रतिक्रियाः

तेल अवीव की शहादतप्रेमी कार्यवाही को हमास ने फ़िलिस्तीनियों की स्वभाविक प्रतिक्रिया बताया है।

हमास फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हमास का कहना है कि तेल अवीव में की जाने वाली कार्यवाही, फ़लिस्तीनियों के क्रोध की प्रतिक्रिया है।  हमास के अनुसार ज़ायोनी अत्याचारों पर यह फ़िलिस्तीनियों की स्वभाविक प्रतिक्रिया है। 

अब्दुल्लतीफ़ कहते हैं कि प्रतिरोधकर्ताओं की बढ़ती कार्यवाहियां, बताती हैं कि यह उनपर किये जाने वाले अत्याचारों की केवल प्रतिक्रिया है।  उनका कहना था कि तेलअवीव की शहादत प्रेमी कार्यवाही, मस्जिदुल अक़सा की सुरक्षा में किया जाने वाला काम है।  शनिवार को तेलअवीव के केन्द्रीय क्षेत्र "नहला बिनयामीन" में की जाने वाली गोलीबारी में ज़ायोनी सेना का एक पुलिस अधिकारी मारा गया और दो अन्य लोग घायल हो गए। 

यदीऊत अहारनूत समाचारपत्र के अनुसार इस कार्यवाही को 27 वर्षीय युवा ने अंजाम दिया।  उसके पास वसीयतनामा मिला है जिससे लगता है कि यह कार्यवाही उसने एक दिन पहले फ़िलिस्तीनी गांव बरक़ा पर यहूदी कालोनी वासियों के हमले के जवाब में की जिसमें एक फ़िलिस्तीनी शहीद हो गया था।  ज़ायोनी संचार माध्यम, तेलअवीव में की जाने वाली शहादत प्रेमी कार्यवाही को इस अवैध शासन की सुरक्षा विफलता बता रहे हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें