सीरियाई सरकार को संविधान के मसौदे के प्रस्ताव का खंडन
दमिश्क़ ने सीरिया सरकार को नए संविधान का किसी भी प्रकार के मसौदे की पेशकश का कड़ाई से खंडन किया है।
दमिश्क़ में राष्ट्रपति बश्शार असद के कार्यालय से शुक्रवार को जारी होने एक बयान में सीरिया की सरकार को नए संविधान का मसौेदा पेश किए जाने संबंधी कुछ संचार माध्यमों की ख़बरों पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा गया है कि इस प्रकार की ख़बरें पूरी तरह से ग़लत हैं और उनका कोई आधार नहीं है। कुछ दिन पहले कुछ संचार माध्यमों ने ऐसी रिपोर्टें प्रकाशित की थीं कि रूस ने सीरिया को नए संविधान का मसौदा पेश किया है।
राष्ट्रपति बश्शार असद के कार्यालय से जारी होने वाले बयान में कहा गया है कि भविष्य के लिए सीरिया के नए संविधान का किसी भी प्रकार का मसौदा देश से बाहर नहीं बल्कि देश के भीतर से सामने आएगा और सिर्फ़ सीरिया की जनता ही इस बारे में विचार-विमर्श और कोई फैसला करेगी। पश्चिमी संचार माध्यमों में यह दावा ऐसी स्थिति में किया गया है जब रूस के राष्ट्रपति विलादिमीर पुतिन भी पहले ही कह चुके हैं कि अपने देश के संविधान के बारे में कोई भी फ़ैसला केवल सीरिया के लोग ही करेंगे। (HN)