सुधारों की मांग को लेकर बग़दाद में विशाल प्रदर्शन
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i12751-सुधारों_की_मांग_को_लेकर_बग़दाद_में_विशाल_प्रदर्शन
इराक़ की राजधानी बग़दाद में हज़ारों नागरिकों ने देश में सुधारों की अपनी मांग को ‎लेकर एक बार फिर विशाल प्रदर्शन किए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २७, २०१६ १९:१९ Asia/Kolkata
  • सुधारों की मांग को लेकर बग़दाद में विशाल प्रदर्शन

इराक़ की राजधानी बग़दाद में हज़ारों नागरिकों ने देश में सुधारों की अपनी मांग को ‎लेकर एक बार फिर विशाल प्रदर्शन किए हैं।

शुक्रवार को विभिन्न इलाक़ों से बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी बग़दाद के तहरीर चौक पर ‎एकत्रित हुए और उन्होंने सुधारों की अपनी मांग को दोहराया। ‎ 

हालांकि सुरक्षा बलों ने तहरीर चौक तक जाने वाले प्रमुख मार्गों पर रुकावटें खड़ी कीं और ‎प्रदर्शनकारियों को वहां जाने से रोकने का प्रयास किया। ‎

इसके बावजूद, बग़दाद के कई ईलाक़ों विशेषकर बग़दाद सिटी से प्रदर्शनकारी बड़ी ‎संख्या में तहरीर चौक पर पहुंचे और उन्होंने सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाज़ी की। ‎

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए आंसू ‎गैस का प्रयोग किया। ‎

यह ऐसी स्थिति में है कि जब इराक़ी प्रधान मंत्री हैदर अलअबादी ने सुधारवादी ‎प्रदर्शनकारियों से अपील की थी कि वे ऐसे समय में कि जब इराक़ी सेना दाइश के ‎ख़िलाफ़ व्यापक अभियान शुरू किए हुए है, अपने साप्ताहित प्रदर्शनों को रोक दें। msm