सुधारों की मांग को लेकर बग़दाद में विशाल प्रदर्शन
इराक़ की राजधानी बग़दाद में हज़ारों नागरिकों ने देश में सुधारों की अपनी मांग को लेकर एक बार फिर विशाल प्रदर्शन किए हैं।
शुक्रवार को विभिन्न इलाक़ों से बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी बग़दाद के तहरीर चौक पर एकत्रित हुए और उन्होंने सुधारों की अपनी मांग को दोहराया।
हालांकि सुरक्षा बलों ने तहरीर चौक तक जाने वाले प्रमुख मार्गों पर रुकावटें खड़ी कीं और प्रदर्शनकारियों को वहां जाने से रोकने का प्रयास किया।
इसके बावजूद, बग़दाद के कई ईलाक़ों विशेषकर बग़दाद सिटी से प्रदर्शनकारी बड़ी संख्या में तहरीर चौक पर पहुंचे और उन्होंने सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाज़ी की।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस का प्रयोग किया।
यह ऐसी स्थिति में है कि जब इराक़ी प्रधान मंत्री हैदर अलअबादी ने सुधारवादी प्रदर्शनकारियों से अपील की थी कि वे ऐसे समय में कि जब इराक़ी सेना दाइश के ख़िलाफ़ व्यापक अभियान शुरू किए हुए है, अपने साप्ताहित प्रदर्शनों को रोक दें। msm