इस्राईली प्रधान मंत्री नेतनयाहू ने सऊदी अधिकारियों की सराहना क्यों की?
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i127736-इस्राईली_प्रधान_मंत्री_नेतनयाहू_ने_सऊदी_अधिकारियों_की_सराहना_क्यों_की
इस्राईली मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, दर्जनों इस्राईली यात्रियों को लेकर तेल-अवीव जाने वाले एक यात्री विमान को तकनीकी ख़राबी के कारण, सोमवार को सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।
(last modified 2023-08-29T10:29:47+00:00 )
Aug २९, २०२३ १५:५७ Asia/Kolkata
  • इस्राईली प्रधान मंत्री नेतनयाहू ने सऊदी अधिकारियों की सराहना क्यों की?

इस्राईली मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, दर्जनों इस्राईली यात्रियों को लेकर तेल-अवीव जाने वाले एक यात्री विमान को तकनीकी ख़राबी के कारण, सोमवार को सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

विमान में लगभग 128 ज़ायोनी सवार थे, मंगलवार को जिन्हें तेल-अवीव के लिए फिर से उड़ान भरने से पहले जेद्दा के एक होटल में रात बितानी पड़ी।

ज़ायोनी प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतनयाहू ने एक बयान जारी करके इस्राईली विमान को उतरने और यात्रियों की मेज़बानी करने के लिए सऊदी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।

ग़ौरतलब है कि सऊदी अरब ने अभी तक औपचारिक रूप से ज़ायोनी शासन को मान्यता प्रदान नहीं की है, लेकिन पिछले काफ़ी समय से ज़ायोनी शासन के साथ उसके ख़ुफ़िया सहयोग की चर्चा गर्म है।

नेतनयाहू का कहना थाः मैं इस्राईली यात्रियों के गर्मजोशी से स्वागत के लिए सऊदी अधिकारियों की बहुत सराहना करता हूं।

हालांकि इससे पहले भी सऊदी अरब, इस्राईली विमानों को अपनी वायु सीमा से गुज़रने की अनुमति दे चुका है और उसके अधिकारियों की इस्राईली अधिकारियों के साथ ख़ुफ़िया मुलाक़ातों की ख़बरें मीडिया में लीक हो चुकी हैं।

ट्रम्प प्रशासन ने डील ऑफ़ द सेंचरी के नाम से इस्राईल और कई मुस्लिम और अरब देशों के बीच संबंधों का सामान्य बनाने वाला समझौता करवाना चाहा था, लेकिन सिर्फ़ बहरीन, यूएई और सूडान ने यह समझौता किया था और सऊदी अरब ने ऐसा करने से इंकार कर दिया था।

लेकिन पर्दे के पीछे और सऊदी क्राउन प्रिंस बिन सलमान और ज़ायोनी प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतनयाहू के बीच सार्वजनिक प्रस्तावों के माध्यम से रियाज़ और तेल-अवीव, धीरे-धीरे आधिकारिक संबंध स्थापित करने के क़रीब पहुंच रहे हैं। msm