ज़ायोनी सैनिकों के साथ झड़प में 39 फ़िलिस्तीनी घायल
फ़िलिस्तीनी रेड क्रिसेंट ने घोषणा की है कि नाब्लुस में ज़ायोनी सैनिकों के साथ झड़प में कम से कम 39 फ़िलिस्तीनी घायल हो गए हैं।
फ़िलिस्तीन की समा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, नाब्लुस में ईश्वरीय दूत हज़रत यूसुफ़ (अ) के मज़ार के पास, फ़िलिस्तीनियों और ज़ायोनी सैनिकों के बीच झड़प हो गई। हज़रत यूसुफ़ के मज़ार पर कट्टर दक्षिणपंथी ज़ायोनियों ने धावा बोल दिया था, जिसके मुक़ाबला करने के लिए स्थानीय फ़िलिस्तीनियों ने संघर्ष किया।
इस्राईल के टीवी चैनल-14 की रिपोर्ट के अनुसार, हज़रत यूसुफ़ के मज़ार पर ज़ायोनियों की यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
सूत्रों का कहना है कि अवैध ज़ायोनी बस्तियों में रहने वाले ज़ायोनी 30 बसों में भरकर हज़रत यूसुफ़ के मज़ार पर पहुंचे थे, जिन्हें इस्राईली सेना का समर्थन हासिल था।
इस बीच, नाब्लुस में ही फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधी आंदोलन जिहादे इस्लामी ने इस्राईली सैनिकों के हाथों एक फ़िलिस्तीनी युवक की शहादत के बाद, इस्राईली सैनिकों के मार्ग में एक दस्ती बम धमाका किया है, जिसमें 4 ज़ायोनी सैनिकों के घायल होने के समाचार हैं। msm