पश्चिमी फ़ल्लूजा में जारी है इराक़ी सेना की प्रगति
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i12823-पश्चिमी_फ़ल्लूजा_में_जारी_है_इराक़ी_सेना_की_प्रगति
पश्चिमी फ़ल्लूजा में इराक़ी सेना की प्रगति जारी है और इस नगर में आतंकी गुट दाइश की सबसे बड़ी सुरंग को खोज निकाला गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २८, २०१६ १४:१० Asia/Kolkata
  • पश्चिमी फ़ल्लूजा में जारी है इराक़ी सेना की प्रगति

पश्चिमी फ़ल्लूजा में इराक़ी सेना की प्रगति जारी है और इस नगर में आतंकी गुट दाइश की सबसे बड़ी सुरंग को खोज निकाला गया है।

इराक़ के सुरक्षा सूत्रों ने बताया है कि सेना और स्वयंसेवी बलों ने फ़ल्लूजा में दाइश के आतंकियों के साथ लड़ाई में महत्वपूर्ण प्रगति की है। बताया जाता है कि शनिवार की सुबह से ही स्वयंसेवी बल पश्चिमी फ़ल्लूजा के अनेक क्षेत्रों में आगे बढ़ रहे हैं जिसके कारण दाइश को कम से कम पांच किलोमीटर पीछे हटना पड़ा है।

दूसरी ओर स्वयंसेवी बलों के एक कमांडर उदै अल ख़दरान ने बताया है कि इराक़ी बलों ने फ़ल्लूजा के निकट दाइश की सबसे बड़ी सुरंग का पता लगा लिया है। यह सुरंग, दाइश के आतंकियों तक सहायता पहुंचाने के लिए प्रयोग होती थी। उन्होंने बताया कि यह काफ़ी लम्बी सुरंग है और कई स्थानों को आपस में जोड़ती है।

ज्ञात रहे कि इराक़ के प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी के आदेश पर पिछले सप्ताह से फ़ल्लूजा नगर को आतंकियों से मुक्त कराने का अभियान आरंभ किया गया है। (HN)