दुश्मन के साथ संबंध सामान्य बनाना गद्दारी हैः हिज़्बुल्लाह
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i128506-दुश्मन_के_साथ_संबंध_सामान्य_बनाना_गद्दारी_हैः_हिज़्बुल्लाह
लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज्बुल्लाह के उपाध्यक्ष ने बल देकर कहा है कि आज इस्लामी गणतंत्र ईरान प्रतिरोध का केन्द्र है और वह जायोनी दुश्मन के मुकाबले में एकमात्र रोधक है।
(last modified 2023-09-23T10:20:32+00:00 )
Sep २३, २०२३ १५:५० Asia/Kolkata
  • दुश्मन के साथ संबंध सामान्य बनाना गद्दारी हैः हिज़्बुल्लाह

लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज्बुल्लाह के उपाध्यक्ष ने बल देकर कहा है कि आज इस्लामी गणतंत्र ईरान प्रतिरोध का केन्द्र है और वह जायोनी दुश्मन के मुकाबले में एकमात्र रोधक है।

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार शैख नईम क़ासिम ने कहा कि जायोनी शासन के साथ संबंधों को सामान्य बनाना गद्दारी है चाहे यह कार्य किसी अरब या ग़ैर अरब पक्ष की ओर से हो क्योंकि यह कार्य दुश्मनों के अपराधों की पुष्टि है।

उन्होंने सब्रा व शतीला शिविर में होने वाली हत्या की बरसी के उपलक्ष्य में बल देकर कहा कि फिलिस्तीन समस्या का समाधान सैनिक प्रतिरोध और गैर सैनिक प्रतिरोध है।

शैख नईम क़ासिम ने फिलिस्तीन और क्षेत्र के समस्त प्रतिरोधी पक्षों का आह्वान किया है कि इस संबंध में वे एक दूसरे से सहयोग करें क्योंकि इस रास्ते ने अपने फायदों और नतीजों को सिद्ध कर दिया है।

इसी प्रकार उन्होंने कहा कि सब्रा व शतीला में होने वाली हत्या जायोनी शासन के अपराधों का सूचक है, अतिग्रहित भूमियों व क्षेत्रों की आज़ादी केवल हथियार से व्यवहारिक होगी और हथियार जायोनी शासन के मुकाबले में एकमात्र रोधक है। इस आधार पर हथियार हमारे हाथों में रहना चाहिये और हमें अपनी शक्ति में वृद्धि करनी चाहिये।

उन्होंने कहा कि जो लोग हिज्बुल्लाह के निरस्त्रीकरण की बात कर रहे हैं वे वास्तव में प्रतिरोध और लेबनान को कमज़ोर बनाये जाने के इच्छुक हैं और यह जायोनी शासन की सेवा है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करे