हमारे 750 नागरिकों की कोई ख़बर नहीः यरूश्लम पोस्ट
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i128964-हमारे_750_नागरिकों_की_कोई_ख़बर_नहीः_यरूश्लम_पोस्ट
यरूश्लम पोस्ट की वेबसाइट के अनुसार शनिवार को इस्राईल के 100 सैनिकों को बंधक बनाकर ले जाया गया जिनमें सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं। 
(last modified 2023-10-08T05:30:58+00:00 )
Oct ०८, २०२३ ११:०० Asia/Kolkata
  • हमारे 750 नागरिकों की कोई ख़बर नहीः यरूश्लम पोस्ट

यरूश्लम पोस्ट की वेबसाइट के अनुसार शनिवार को इस्राईल के 100 सैनिकों को बंधक बनाकर ले जाया गया जिनमें सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं। 

द यरूश्लम पोस्ट ने एलान किया है कि अलअक़सा तूफ़ान नामक आपरेशन के बाद से 750 यहूदियों की कोई ख़बर नहीं है।  यरूश्लम पोस्ट की वेबसाइट के अनुसार शनिवार को इस्राईल के 100 सैनिकों को बंधक बनाकर ले जाया गया जिनमें सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं।

इसी बीच हमास की सैन्य शाखा क़स्साम के प्रवक्ता अबू ओबैदा ने रविवार को बताय है कि इस्राईली बंदियों की संख्या उससे बहुत अधिक है जितनी नेतनयाहूद सोच रहे हैं।  अबू उबैदा ने यह भी बताया कि दुश्मन पर जो 5000 राकेट मारे गए उनमें से कई हवाई अड्डों पर भी लगे हैं। 

ज़ायोनी संचार माध्यमों ने अलअक़सा तूफ़ान आपरेशन के दौरान कम से कम 300 ज़ायोनियों के मारे जाने की बात स्वीकार की है।  उनके अनुसार 1590 से अधिक ज़ायोनी घायल हुए हैं। 

इस्राईल का यह भी मानना हे कि उसके कई सैनिक और सैन्य अधिकारी इस अभियान में मारे गए हैं। इस्राईल के चैनेल-13 ने रिपोर्ट में बताया है कि प्रतिरोधकर्ताओं के हाथों कम से कम 26 इस्राईली सैनिक और सैन्य अधिकारी मारे जा चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि फ़िलिस्तीन के प्रतिरोधकर्ताओं ने शनिवार को दक्षिणी ग़ज्ज़ा से अवैध ज़ायोनी शासन में घुसकर पिछले 75 वर्षों के दौरान अबतक का सबसे अभूतपूर्व आपरेशन किया जिससे पूरा इस्राईल सदमे में है।  यह आपरेशन, अलअक़सा तूफ़ान के नाम से अंजाम दिया गया।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।