तुर्की द्वारा माफ़ी न मांगने तक संबन्ध बेहतन नहीं होंगेः पुतीन
रूस के राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन ने तुर्की के साथ संबंधों को बेहतर बनाने को तुर्क अधिकारियों द्वारा माफ़ी मांगने से सशर्त किया है।
विलादीमीर पुतीन ने शनिवार को घोषणा की है कि तुर्की के साथ संबंधों को सामान्य बनाने और सहयोग प्रक्रिया को अतीत की भांति आरंभ करने के लिए शर्तों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि जब तक मास्को की ओर से पेश की गई माफ़ी की शर्त तुर्की स्वीकार नहीं करेगा, संबंध कभी भी सामान्य नहीं होंगे।
पुतीन ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं हुआ कि क्यों तुर्की ने सीरिया की वायुसीमा में रूस के युद्धक विमान सुखोई-24 को मार गिराया जिसके कारण मास्को से उसके संबंधो ख़राब हुए।
रूसी राष्ट्रपति ने इसी प्रकार कहा कि तुर्की के साथ सहयोग आरंभ करने के लिए मास्को की शर्त, माफ़ी मांगना, युद्धक विमान को मार गिराने के लिए हर्जाना देना और इस प्रकार की घटना के फिर न होने का वचन देना है।
ज्ञात रहे कि सीरिया की सीमा में तुर्की द्वारा रूस के युद्धक विमान को मार गिराए जाने के बाद से दोनों देशों के संबंध बहुत तनाव ग्रस्त हो गये थे जिसके बाद दोनों देशों के नेताओं की मुलाक़ातें रद्द हो गयीं और एक दूसरे के नागरिकों की आवाजाही पर रोक लग गयी। (AK)