जो बाइडेन अवैध अधिकृत फिलिस्तीन पहुंचे
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i129282-जो_बाइडेन_अवैध_अधिकृत_फिलिस्तीन_पहुंचे
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन अवैध अधिकृत फिलिस्तीन पहुंच गये हैं।
(last modified 2023-10-18T10:33:48+00:00 )
Oct १८, २०२३ १४:०१ Asia/Kolkata

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन अवैध अधिकृत फिलिस्तीन पहुंच गये हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ऐसी स्थिति में अवैध अधिकृत फिलिस्तीन पहुंचे हैं कि जब वाइट हाउस ने कहा है कि जो बाइडेन की यात्रा का लक्ष्य प्रतिरोध के मुकाबले में इस्राईल का समर्थन करना है। वाइट हाउस ने कहा है कि बाइडेन के अवैध अधिकृत फिलिस्तीन पहुंचने से पहले आज सुबह उन्होंने नेतेनयाहू से टेलीफोन पर बात की थी। इस टेलीफोनी वार्ता में दोनों पक्षों ने गज्ज़ा पट्टी के अलमामदानी अस्पताल पर बमबारी के बारे में भी वार्ता की थी।

जब जो बाइडन विमान से उतरे तो इस्राईली प्रधानमंत्री बिनयामिन नेतेनयाहू ने उनका स्वागत किया और दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया। सूत्रों के अनुसार तय यह था कि जायोनियों से मुलाकात के बाद जो बाइडेन जार्डन जाने वाले थे जहां एक चार पक्षीय बैठक होने वाली थी। इस चार पक्षीय बैठक में मिस्र, जार्डन, और फिलिस्तीनी प्रशासन के प्रमुख भाग लेने वाले थे परंतु अलमामदानी अस्पताल पर इस्राईल की बमबारी के बाद इस बैठक को रद्द कर दिया गया।

वाइट हाउस ने इसी प्रकार कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति को गज्जा पट्टी के अस्पताल पर होने वाले हमले के बारे में एक रिपोर्ट पेश की गयी और उन्होंने इस हमले में मारे जाने वालों के प्रति खेद व्यक्त किया है। ज्ञात रहे कि इस्राईल ने गज्जा पट्टी के अलमामदानी अस्पताल पर कल रात को बमबारी की जिसमें कम से कम 500 फिलिस्तीनी शहीद हो गये जबकि कुछ दूसरे सूत्रों ने बताया है कि शहीद होने वालों की संख्या एक हज़ार से अधिक है।

इसी प्रकार समाचारों में कहा गया है कि जो लोग शहीद हुए हैं उनमें सबसे ज्यादा संख्या बच्चों और महिलाओं की है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।