जार्डन नरेश ने भंग की इस देश की संसद
जार्डन नरेश अब्दुल्लाह द्वितीय ने संसद को भंग कर दिया है।
अब्दुल्लाह द्वितीय ने संसद को भंग करने के साथ ही हानी मुलक़ा को अस्थाई प्रधानमंत्री नियुक्त किया है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, जार्डन के नए प्रधानमंत्री को नये मंत्री मंडल के गठन और शीघ्र चुनाव आयोजित करने की ज़िम्मेदारी सौंपी गयी है।
प्रधानमंत्री पद से अब्दुल्लाह नसूर का त्यागपत्र और इस देश में नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति का फैसला, इस देश में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद लिया गया है।
जार्डन की जनता ने कई बार, विशेषकर जुमे की नमाज़ के बाद सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन करके भ्रष्टाचार से संघर्ष करने और सुधार तथा राजनैतिक बंदियों की स्वतंत्र के लिए प्रदर्शन किए हैं।
ज्ञात रहे कि मध्यपूर्व में 2011 में इस्लामी जागरूकता की लहर आरंभ होेने के बाद जार्डन सरकार ने ख़तरा भांपते हुए जनता का दमन आरंभ कर दिया। इसके लिए जार्डन के सबसे बड़े विपक्षी दल इख़वानुल मुसलेमीन के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया गया। (AK)