हमास ने दो अमरीकी बंधकों को रिहा कर दिया
फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास ने मानवीय आधार पर दो अमेरिकी नागरिकों को रिहा कर दिया है।
हमास ने 7 अक्तूबर को किए गए हमलों के दौरान बंदी बनाए गए सैकड़ों लोगों में से दो अमेरिकी नागरिकों को मानवीय आधार पर रिहा कर दिया है।
हमास की सैन्य शाखा इज़्ज़ुद्दीन अल-क़स्साम ब्रिगेड के प्रवक्ता अबू ओबैदा ने कहा कि क़तर के मध्यस्थता प्रयासों के जवाब में एक अमेरिकी महिला और उसकी बेटी को मानवीय आधार पर रिहा कर दिया गया।
इस्राईली चैनल 13 न्यूज़ ने रिपोर्ट में बताया कि इस्राईल ने दो बंदियों की रिहाई की पुष्टि की है लेकिन कोई विवरण नहीं दिया है।
इससे पहले, हमास द्वारा हिरासत में लिए गए इस्राईलियों के रिश्तेदारों ने उनकी रिहाई के लिए जिनेवा में रेड क्रिसेंट कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करके उनकी रिहाई की मांग की थी। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए