ग़ज़ा, इस्राईल के ताज़ा हमलों में 140 फ़िलिस्तीनी शहीद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i129460-ग़ज़ा_इस्राईल_के_ताज़ा_हमलों_में_140_फ़िलिस्तीनी_शहीद
हमास का कहना है कि उत्तरी ग़ज़ा के अल-शाती शरणार्थी कैम्प और दक्षिणी शहरों रफ़ाह और ख़ान यूनिस में इस्राईल के ताज़ा हवाई हमलों में 140 फ़िलिस्तीनी शहीद हो गए हैं।
(last modified 2023-10-24T04:05:29+00:00 )
Oct २४, २०२३ ०९:३४ Asia/Kolkata
  • ग़ज़ा, इस्राईल के ताज़ा हमलों में 140 फ़िलिस्तीनी शहीद

हमास का कहना है कि उत्तरी ग़ज़ा के अल-शाती शरणार्थी कैम्प और दक्षिणी शहरों रफ़ाह और ख़ान यूनिस में इस्राईल के ताज़ा हवाई हमलों में 140 फ़िलिस्तीनी शहीद हो गए हैं।

इस्राईल पिछले 18 दिन से ग़ज़ा पट्टी पर लगातार भीषण बमबारी कर रहा है, जिसमें अब तक 5,500 फ़िलिस्तीनी शहीद हो चुके हैं।

शहीद होने वालों में अधिकांश संख्या बच्चों और महिलाओं की है। इस्राईल हर दिन ग़ज़ा में फ़िलिस्तीनियों का नरसंहार कर रहा है, लेकिन अमरीका और यूरोपीय देश पीड़ितों से हमदर्दी जताने के बजाए, हत्यारे ज़ायोनी शासन के समर्थन का एलान कर रहे हैं।

ग़ज़ा में जिन फ़िलिस्तीनियों की इस्राईल के हमलों से जान बच जाती है, भूख और साफ़ पानी और दवाओं जैसी बुनियादी ज़रूरत की चीज़ों के अभाव में मौत उनका इंतज़ार कर रही होती है।

क़तर के अमीर ने ग़ज़ा में मानवीय संकट पर बोलते हुए कहा है कि इस्राईल को अंधाधुंध हत्याओं की अनुमति नहीं दी जा सकती है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में तनाव को बढ़ने से रोकने के लिए गंभीर प्रयास की ज़रूरत है, क्योंकि अगर ऐसा नहीं किया गया, तो युद्ध की यह आग पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले सकती है। msm