इस्राईल के हमलों में हिज़्बुल्लाह के 3 लड़ाके शहीद
दक्षिणी लेबनान पर ज़ायोनी शासन के हमलों में इस्लामी प्रतिरोधी आंदोलन हिज़्बुल्लाह के तीन अन्य लड़ाके शहीद हो गए हैं।
हिज़्बुल्लाह ने एक बयान जारी करके कहा है कि अली अदनान अरतील, इब्राहीम मोहम्मद क़शमर और मुर्तज़ा अल-हुसैनी दक्षिणी लेबनान में अपनी ज़िम्मेदारियों को पूरा करते हुए शहीद हो गए हैं।
इस प्रकार, 7 अक्तूबर को अवैध अधिकृत इलाक़ों में हमास के अल-अक़सा स्टॉर्म ऑप्रेशन के बाद से इस्राईली हमलों में शहीद होने वाले हिज़ुल्लाह के लड़ाकों की संख्या 13 हो गई है।
हिज़्बुल्लाह ने भी ज़ायोनी शासन के हमलों का जवाब देते हुए ज़ायोनी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है, जिसमें कई ज़ायोनी सैनिक मारे जा चुके हैं और सीमावर्ती इलाक़ों से लाखों ज़ायोनी भाग खड़े हुए हैं।
इस्राईल पिछले 18 दिन से ग़ज़ा पट्टी पर लगातार भीषण बमबारी कर रहा है, जिसमें अब तक 5,500 फ़िलिस्तीनी शहीद हो चुके हैं।
ग़ज़ा पर इस्राईल के बर्बर हवाई हमलों में 2055 बच्चों और 1119 महिलाओं समेत अब तक 5500 से भी ज़्यादा फ़िलिस्तीनी शहीद हो चुके हैं। msm