ग़ज़ा पर बमबारी पर विराम सुरक्षा परिषद की प्राथमिकता होनी चाहिए
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i129486-ग़ज़ा_पर_बमबारी_पर_विराम_सुरक्षा_परिषद_की_प्राथमिकता_होनी_चाहिए
ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने कहा कि ग़ज़ा पर जारी बमबारी पर विराम संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद की प्राथमिकता होनी चाहिए।
(last modified 2023-10-24T10:00:28+00:00 )
Oct २४, २०२३ १५:२७ Asia/Kolkata
  • ग़ज़ा पर बमबारी पर विराम सुरक्षा परिषद की प्राथमिकता होनी चाहिए

ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने कहा कि ग़ज़ा पर जारी बमबारी पर विराम संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद की प्राथमिकता होनी चाहिए।

ब्राज़ील के नए राजदूत एडवार्डो रिकार्डो ग्राडीलोनेन्तो का प्रत्येय पत्र स्वीकार करते हुए राष्ट्रपति रईसी ने दक्षिणी अमरीका के देशों के साथ सहयोग विस्तार को ईरान की रणनीति बताया और कहा कि ज़रूरी है कि ब्राज़ील के साथ आर्थिक सहयोग और लेनदेन पहले से ज़्यादा बढ़े।

फ़िलिस्तीन के मामले में ईरान और ब्राज़ील के दृष्टिकोण की समानता का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति रईसी ने कहा कि ग़ज़ा पर बममबारी पर विराम, इस इलाक़े की नाकाबंदी ख़त्म करना और फ़िलिस्तीनियों को उनका अधिकार दिलाना सुरक्षा परिषद की प्राथमिकता होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि ग़ज़ा पट्टी के आम नागरिकों का ज़ायोनी शासन के हाथों नरसंहार एसी हृदय विदारक घटना है जिससे अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं की ज़िम्मदारी बढ़ जाती है।

इस मौक़े पर ब्राज़ील के नए राजदूत ने कहा कि वे तेहरान में अपनी तैनाती के दौरान कोशिश करेंगे कि दोनों देशों के संबंधों में विस्तार हो।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।