अन्य क्षेत्रों में भी फैल सकता है ग़ज़्ज़ा युद्धः गुटेरस
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i129496-अन्य_क्षेत्रों_में_भी_फैल_सकता_है_ग़ज़्ज़ा_युद्धः_गुटेरस
राष्ट्रसंघ के महासचिव कहते हैं कि ग़ज़्जा युद्ध के अन्य क्षेत्रों में फैलने की संभावना बढ़ती जा रही है।
(last modified 2023-10-25T00:00:56+00:00 )
Oct २५, २०२३ ०५:३० Asia/Kolkata
  • अन्य क्षेत्रों में भी फैल सकता है ग़ज़्ज़ा युद्धः गुटेरस

राष्ट्रसंघ के महासचिव कहते हैं कि ग़ज़्जा युद्ध के अन्य क्षेत्रों में फैलने की संभावना बढ़ती जा रही है।

उनका यह भी कहना है कि फ़िलिस्तीनी दशकों से घुटन के माहौल में ज़िंदगी गुज़ार रहे हैं। 

संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव एंटोनियों गुटेरस ने मंगलवार को ग़ज़्ज़ा के बारे में आयोजित सुरक्षा परिषद की बैठक में भाग लिया।  उन्होंने कहा कि ग़ज़्ज़ा में जो सहायता सामग्री पहुंची है वह ग़ज़्ज़ावासियों की आवश्यकता के मुक़ाबले में बहुत कम है।  उनका कहना था कि ग़ज़्ज़ा में किये जा रहे अन्तर्राष्ट्रीय नियमों के उल्लंघन से मैं बहुत आहत हूं।

गुटेरस के अनुसार इस समय मध्यपूर्व की स्थति बहुत चिंता जनक है और ग़ज़्ज़ा युद्ध अन्य क्षेत्रों में फैल सकता है।  गुटेरस कहते हैं कि ग़ज़्ज़ा में मौजूद ईंधन कुछ ही दिनों में समाप्त हो जाएगा और यह विषय एक मानवीय त्रासदी के रूप में सामने आ सकता है।  एसे में बिना किसी भेदभाव के ग़ज़्ज़ा की मदद की जानी चाहिए।  उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की हत्या करने का कोई औचित्य नहीं है। 

राष्ट्रसंघ के महासचिव के अनुसार 7 अक्टूबर को घटने वाली घटना की पृष्ठभूमि पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।  एंटोनियो गुटेरस की इन बातों पर इस्राईल ने आपत्ति जताते हुए उनके त्यागपत्र की मांग कर डाली है। 

याद रहे कि फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधकर्ताओं ने 7 अक्टूबर को अवैध ज़ायोनी शासन के भीतर घुसकर अलअक़सा तूफ़ान नामक कार्यवाही की थी जिसके बाद इस्राईल ने ग़ज़्ज़ा पर भीषण बमबारी शूरू कर दी जो अब भी जारी है।  इस बमबारी में हज़ारों निर्दोष फ़िलिस्तीनी मारे जा चुके हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।