गुटेरस को अपनी दोहरी नीतियों की क़ीमत चुकानी होगीः बिन फ़रहान
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i129502-गुटेरस_को_अपनी_दोहरी_नीतियों_की_क़ीमत_चुकानी_होगीः_बिन_फ़रहान
सऊदी अरब के विदेशमंत्री का कहना है कि ग़ज़्ज़ा संकट के समाधान में सुरक्षा परिषद अक्षम रही है। 
(last modified 2023-10-25T02:00:09+00:00 )
Oct २५, २०२३ ०७:३० Asia/Kolkata
  • गुटेरस को अपनी दोहरी नीतियों की क़ीमत चुकानी होगीः बिन फ़रहान

सऊदी अरब के विदेशमंत्री का कहना है कि ग़ज़्ज़ा संकट के समाधान में सुरक्षा परिषद अक्षम रही है। 

अलजज़ीरा के अनुसार फैसल बिन फ़रहान ने मंगलवार की रात कहा है कि निर्दोष लोगों पर हमलों का सऊदी अरब खुलकर विरोध करता है।  उन्होंने निर्दोष लोगों के रक्तपात को तत्काल रोकने की मांग की है।

सऊदी अरब के विदेशमंत्री कहते हैं कि संकटों पर सुरक्षा परिषद की ख़ामोशी स्वीकार्य नहीं है।  उन्होंने कहा कि दुनिया में आने वाले लगातार कई संकटों पर सुरक्षा परिषद को इस मौन की क़ीमत चुकानी होगी।  बिन फ़रहान के अनुसार संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव की डबल स्टैंडर्ड की नीति के ख़तरनामक परिणाम सामने आएंगे। 

सऊदी अरब के विदेशमंत्री कहते हैं कि जहां पर ग़ज़्ज़ा संकट के समाधान में सुरक्षा परिषद अक्षम दिखाई दे रही है वहीं पर फ़िलिस्तीन संकट के समाधान में विलंब की ज़िम्मेदारी भी इसी अन्तर्राष्ट्रीय संगठन पर आती है।  उन्होंने कहा कि फ़िलिस्तीनी, बमबारी के साए में ज़िंदगी गुज़ार रहे हैं और इसपर राष्ट्रसंघ का मौन उनको अधिक दुखी कर रहा है। 

इससे पहले सऊदी अरब के विदेशमंत्री बिन फ़रहान ने अपने मिस्री और जार्डन के समकक्षों के साथ संयुक्त राष्ट्रसंघ के मुख्यालय में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में भाग लेकर ग़ज़्ज़ा में हमलों के तत्काल रुकवाने और संकट के यथाशीघ्र समाधान की मांग की थी।  पिछले 19 दिनों से ग़ज़्ज़ावासी इस्राईली बमबारी में बिना बिजली और पानी के जीवन गुज़ार रहे हैं।  वहां पर ईंधन के भण्डार समाप्त हो चुके हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।