जंग अभी शुरू ही नहीं हुई हैः हमास
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i129578-जंग_अभी_शुरू_ही_नहीं_हुई_हैः_हमास
जायोनी सरकार के अवैध कब्ज़े से अपनी मातृभूमि को आज़ाद कराने के लिए संघर्ष करने वाले फिलिस्तीन के प्रतिरोधी संगठन हमास के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि जंग अभी शुरू ही नहीं हुई है, जब दुश्मन गज्जा पट्टी में दाखिल होगा तो नया अध्याय खुलेगा।
(last modified 2023-10-27T01:53:28+00:00 )
Oct २७, २०२३ ०७:१९ Asia/Kolkata
  • जंग अभी शुरू ही नहीं हुई हैः हमास

जायोनी सरकार के अवैध कब्ज़े से अपनी मातृभूमि को आज़ाद कराने के लिए संघर्ष करने वाले फिलिस्तीन के प्रतिरोधी संगठन हमास के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि जंग अभी शुरू ही नहीं हुई है, जब दुश्मन गज्जा पट्टी में दाखिल होगा तो नया अध्याय खुलेगा।

हमास के राजनीतिक कार्यालय के उपप्रमुख ने बल देकर कहा है कि अगर दुश्मन गज्जा में दाखिल होता है तो हमारे लोगों के लिए नया अध्याय खुलेगा। अलमनार टीवी की रिपोर्ट के अनुसार सालेह अलआरूरी ने कहा कि अतिग्रहणकारियों के मुकाबले में हम लेबनानी प्रतिरोध की शूरवीरता के साक्षी हैं।

उन्होंने कहा कि हिज्बुल्लाह समस्त राजनीतिक और सैनिक सतह पर सक्रिय है और यह जंग उनकी जंग भी है और हमारा भविष्य एक है।

इसी प्रकार के हमास के राजनीतिक कार्यालय के उपप्रमुख ने कहा कि जायोनियों का पाश्विक हमला काफी अधिक आम नागिरकों के मारे जाने का कारण बन रहा है और दुश्मन पूरी तरह आश्वस्त है कि पश्चिम उसका समर्थन कर रहा है।

सालेह अलआरूरी ने कहा कि कुद्स की आज़ादी की राह में जंग और हमारा भविष्य एक ही है और हम इस जंग में एक दूसरे के संपर्क में हैं और हिज्बुल्लाह के साथ हर मुलाकात को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता और हमने जंग के पहले दिन ही सैयद से मुलाकात की।

इसी प्रकार उन्होंने कहा कि अगर दुश्मन गज्जा में दाखिल होता है तो उसे अभूतपूर्व पराजय का सामना होगा। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।