तेलअवीव ने ठुकराया राष्ट्रसंघ के युद्ध विराम का प्रस्ताव
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i129622-तेलअवीव_ने_ठुकराया_राष्ट्रसंघ_के_युद्ध_विराम_का_प्रस्ताव
ज़ायोनी शासन अब फ़िलिस्तीनियों के जनसंहार पर उतर आया है इसीलिए वह राष्ट्रसंघ की ही नहीं सुन रहा है।
(last modified 2023-10-28T07:06:55+00:00 )
Oct २८, २०२३ १२:३६ Asia/Kolkata
  • तेलअवीव ने ठुकराया राष्ट्रसंघ के युद्ध विराम का प्रस्ताव

ज़ायोनी शासन अब फ़िलिस्तीनियों के जनसंहार पर उतर आया है इसीलिए वह राष्ट्रसंघ की ही नहीं सुन रहा है।

ग़ज़्ज़ा युद्ध में युद्ध विराम को लेकर राष्ट्रसंघ की ओर से पारित प्रस्ताव को ज़ायोनी शासन ने रद्द कर दिया है। 

ग़ज़्ज़ा में मानवीय आधार पर संघर्ष विराम के लिए राष्ट्रसंघ की महासभा में प्रस्ताव के पक्ष में 120 वोट पड़े थे।  बहुमत से पारित होने वाले इस प्रस्ताव को इस्राईल ने रद्द कर दिया है।  ज़ायोनी शासन ने इसको घृणा फैलाने वाला प्रस्ताव बताया है। 

अवैध ज़ायोनी शासन के विदेशमंत्री एली कोहेन ने शुक्रवार की रात ग़ज़्ज़ा में संघर्ष विराम का खुलकर विरोध किया।  पूर्व ट्वीटर और वर्तमान सोशल नेटवर्क एक्स पर ज़ायोनी विदेशमंत्री ने ग़ज़्ज़ा में मानवीय आधार पर संघर्ष विराम के लिए राष्ट्रसंघ की महासभा में बहुमत से पारित प्रस्ताव के संदर्भ में कहा है कि राष्ट्रसंघ के इस नफरत फैलाने वाले प्रस्ताव को हम रद्द करते हैं। 

फ़िलिस्तीन की आधिकारिक समाचार एजेन्सी के अनुसार राष्ट्रसंघ की महासभा ने शुक्रवार की रात ग़ज्ज़ा में संघर्ष विराम को लेकर जो प्रस्ताव पेश किया था उसके हित में 120 मत डाले गए जबकि उसके विरुद्ध 14 मत पड़े।  45 देशों ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया।  इसी बीच राष्ट्रसंघ के मानवाधिकार आयोग ने भी ग़ज़्ज़ा में तत्काल संघर्ष विराम की मांग की है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।