हिज़बुल्ला ने फिर ढेर किया इस्राईल का मिरकावा टैंक
अपने जिन हथियारों पर ज़ायोनियों को नाज़ है उनको प्रतिरोधकर्ता नष्ट करते जा रहे हैं।
लेबनान के प्रतिरोधी हिज़बुल्ला आंदोलन ने तसवीरें जारी करके इस्राईल के मिरकावा-4 नामक टैंक को ध्वस्त करते हुए दिखाया है। शनिवार को जारी किये गए चित्रों में लेबनान की दक्षिणी सीमा पर इस्राईल के मिरकावा-4 टैंक को ध्वस्त होते हुए दिखाया गया है जो हिज़बुल्ला के राकेट का लक्ष्य बना था।
7 अक्तूबर से आरंभ किये जाने वाले अलअक़सा तूफान आपरेशन के बाद से हिज़बुल्ला ने पिछले कुछ दिनों के दौरान ज़ायोनी शासन के 15 से अधिक मिरकावा टैंकों को ध्वस्त कर दिया। हिज़बुल्ला की इस अभूतपूर्व कार्यवाही से ज़ायोनियों के बीच भय व्याप्त हो गया है। इसी दौरान हिज़बुल्ला ने अवैध ज़ायोनी शासन के उत्तर में उसके 27 सैन्य केन्द्रों को लक्ष्य बनाया है। इन कार्यवाहियों में कई ज़ायोनी मारे जा चुके हैं जबकि कुछ गंभीर रूप में घायल हैं।
याद रहे कि हिज़बुल्ला ने ग़ज़्ज़ा की सुरक्षा के बारे में अपने संकल्प को फिर दोहराया है। लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हिज़बुल्ला के उप महासचिव ने कहा कि ग़ज़्ज़ा की रक्षा के उद्देश्य से हम मैदान में आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि अतिक्रमणकारियों से मुक़ाबले के लिए हिज़बुल्ला के जियाले मोर्चों पर मौजूद है।
शेख नईम क़ासिम ने कहा कि फ़िलिस्तीनियों की अलअक़सा तूफान नामक कार्यवाही ने अवैध ज़ायोनी शासन को एतिहासिक पाठ दिया है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए