इस्राईल की ज़मीनी कार्यवाही आरंभ हो गयी हैः हमास
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i129734-इस्राईल_की_ज़मीनी_कार्यवाही_आरंभ_हो_गयी_हैः_हमास
अपनी मातृभूमि की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले फिलिस्तीनी संगठन हमास के प्रवक्ता ने कहा है कि दुश्मन को स्तब्ध करने के लिए हमारे पास बहुत कुछ है और कस्साम ब्रिगेड पूरी तरह तैयार है।
(last modified 2023-10-31T10:46:37+00:00 )
Oct ३१, २०२३ १६:१५ Asia/Kolkata
  • इस्राईल की ज़मीनी कार्यवाही आरंभ हो गयी हैः हमास

अपनी मातृभूमि की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले फिलिस्तीनी संगठन हमास के प्रवक्ता ने कहा है कि दुश्मन को स्तब्ध करने के लिए हमारे पास बहुत कुछ है और कस्साम ब्रिगेड पूरी तरह तैयार है।

हमास आंदोलन के प्रवक्ता हाज़िम क़ासिम ने आज मंगलवार को कहा कि जायोनी सैनिक टैंकों के साथ उन क्षेत्रों में दाखिल हो गये हैं जहां कुछ भी नहीं है और इस सरकार ने अपनी ज़मीनी गतिविधियां आरंभ कर दी है किन्तु कुछ विशेष कारणों से जायोनी सरकार इसे सार्वजनिक नहीं करना चाहती है।

उन्होंने कहा कि जायोनी सैनिक उन क्षेत्रों में दाखिल हो गये हैं जिन पर पहले इस्राईल बमबारी कर चुका है और इसी प्रकार जायोनी सैनिक कृषि भूमियों व क्षेत्रों में दाखिल हो गये हैं और उनमें दाखिल होने से जायोनी सैनिकों को कोई उपलब्धि नहीं मिलेगी।

इसी प्रकार हमास की सैनिक शाखा इज्जुद्दीन कस्साम ने जायोनी सैनिकों के साथ ईज़र क्षेत्र में होने वाली झड़पों की तस्वीरों को प्रकाशित किया है। इज्जुद्दीन कस्साम ने जायोनी सैनिकों के एक टैंक को "अलयासिन 105" राकेट से निशाना बनाकर उसे तबाह कर दिया। इसी प्रकार इज्जुद्दीन कस्साम ने बैते हानून क्षेत्र में जायोनी सैनिकों पर हमला किया जिसमें कई सैनिक हताहत व घायल हो गये। इसी प्रकार इस हमले में एक सैनिक वाहन और एक बुलडोज़र भी तबाह हो गया।

ज्ञात रहे कि 7 अक्तूबर से आरंभ होने वाले जायोनी सरकार के पाश्विक हमलों में शहीद होने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या साढ़े 8 हज़ार से अधिक हो गयी है। शहीद होने वालों में सबसे अधिक संख्या बच्चों और महिलाओं की है। MM