उत्तरी ग़ज़ा में 4 अन्य इस्राईली सैनिक हताहत
ज़ायोनी सेना का कहना है कि ग़ज़ा में फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधी लड़ाकों के साथ झड़पों में उसके 4 अन्य सैनिक मारे गए हैं।
ज़ायोनी सेना के एक प्रवक्ता ने यह भी दावा किया है कि इस्राईली सैनिकों ने ग़ज़ा शहर को चारो ओर से घेर लिया है और वह अब ग़ज़ा में घुसने के लिए तैयार हैं।
शुक्रवार को अन्य 4 ज़ायोनी सैनिकों के मारे जाने की घोषणा से पहले इस्राईली सेना ने ग़ज़ा पट्टी में ज़मीनी हमले में अपने 19 सैनिकों के मारे जाने की बात स्वीकार की थी।
7 अक्तूबर से फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधी लड़ाकों के साथ युद्ध में अब तक इस्राईल के 335 से ज़्यादा सैनिक मारे जा चुके हैं।
ग़ज़ा पर ज़ायोनी सेना की ताबड़तोड़ बमबारी में अब तक 9000 से ज़्यादा फ़िलिस्तीनियों की शहादत हो चुकी है, जिसमें अधिकांश बच्चे हैं।
हालांकि ज़ायोनी शासन ने ग़ज़ा में ज़मीनी हमलों में भारी नुक़सान उठाने की बात स्वीकार की है। msm