ज़ायोनी सैनिकों के हाथों वेस्ट बैंक में 7 फ़िलिस्तीनी शहीद
बीती रात वेस्ट बैंक के लिए एक और भयानक और हिंसक रात थी, जब ज़ायोनी सैनिकों ने कई फ़िलिस्तीनियों को मौत के घाट उतार दिया।
चिकित्सा सूत्रों का कहना है कि जेनिन शरणार्थी कैम्प पर इस्राईली सैनिकों के हमले में कम से कम 4 फ़िलिस्तीनी शहीद और 12 अन्य घायल हो गए हैं।
हेबरॉन स्थित अल-फ़व्वार शरणार्थी कैम्प पर ज़ायोनी सैनिकों के हमले में कम से कम 2 फ़िलिस्तीनी शहीद और 5 अन्य घायल हो गए।
इसके अलावा, रामल्लाह से लगे क़लंदिया शरणार्थी कैम्प में इस्राईली सैनिकों ने एक फ़िलिस्तीनी को गोली मारकर शहीद और कई अन्य को घायल कर दिया।
इस बीच, नाबलुस में बुधवार को इस्राईली सैनिकों के हमले में घायल होने वाले एक फ़िलिस्तीनी की भी मौत हो गई है।
7 अक्तूबर से ज़ायोनी सैनिकों के हमलों में सिर्फ़ अवैध अधिकृत वेस्ट बैंक में कम से कम 140 फ़िलिस्तीनी शहीद हो चुके हैं। msm