चिली के राष्ट्रपति भी ग़ज़्ज़ा की स्थिति से आहत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i129818-चिली_के_राष्ट्रपति_भी_ग़ज़्ज़ा_की_स्थिति_से_आहत
चिली के राष्ट्रपति ने ग़ज़्ज़ा के हालात को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है।
(last modified 2023-11-03T07:22:02+00:00 )
Nov ०३, २०२३ १२:५२ Asia/Kolkata
  • चिली के राष्ट्रपति भी ग़ज़्ज़ा की स्थिति से आहत

चिली के राष्ट्रपति ने ग़ज़्ज़ा के हालात को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है।

गैब्रील बोरिक ने कहा है कि ग़ज़्ज़ा की वर्तमान स्थति से मैं बहुत चिंतित हूं।  उन्होंने कहा कि इस बारे में मैंने अमरीकी राष्ट्रपति बाइडेन से भी बात की है।

उनका कहना था कि ग़ज़्ज़ा में आम नागरिकों की मौत के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं।  वहां पर हज़ारों लोग मारे जा चुके हैं।  हमले जारी हैं जिनसे पता चलता है कि इस्राईल अन्तर्राष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन कर रहा है। 

चिली के राष्ट्रपति के अनुसार इस समय ग़ज़्ज़ा में जो कुछ हो रहा है वह स्वीकार्य नहीं है।  मैं भी बंधको की स्वतंत्रता का पक्षधर हूं लेकिन वहां पर जो किया जा रहा है वह बिल्कुल ठीक नहीं है।  हम मानवता के पक्षधर हैं। 

ज्ञात रहे कि ग़ज़्ज़ा युद्ध में अमरीका खुलकर इस्राईल का साथ दे रहा है।  उसने सुरक्षा परिषद में ग़ज़्ज़ा में युद्ध विराम के लिए लाए गए प्रस्तावों को वीटो किया है।  यह काम उसने इसलिए किया है ताकि पूरी तरह से स्वतंत्र होकर अवैध ज़ायोनी शासन, ग़ज़्ज़ा में जातीय सफ़ाया कर सके। 

ग़ज़्ज़ा युद्ध का आज 28वां दिन है।  वहां पर 9000 से अधिक फ़िलिस्तीनी अबतक शहीद हो चुके हैं।  शहीदों में बहुत बड़ी संख्या बच्चों और महिलाओं की है।  बहुत से लोग ग़ज़्ज़ा में इस्राईल द्वारा की जाने वाली कार्यवाही को जातीय सफ़ाए का नाम दे रहे हैं। 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।