तुर्किये में अमेरिकी एयरबेस पर हमले की कोशिश
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i129904-तुर्किये_में_अमेरिकी_एयरबेस_पर_हमले_की_कोशिश
तुर्किये में फिलिस्तीन के समर्थन में होने वाला प्रदर्शन उग्र रूप धारण कर गया है।
(last modified 2023-11-06T06:51:36+00:00 )
Nov ०६, २०२३ १२:२१ Asia/Kolkata
  • तुर्किये में अमेरिकी एयरबेस पर हमले की कोशिश

तुर्किये में फिलिस्तीन के समर्थन में होने वाला प्रदर्शन उग्र रूप धारण कर गया है।

उग्र प्रदर्शन को देखते हुए भीड़ को तितर- बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले और पानी की बौछार करना पड़ी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रविवार को फिलिस्तीन समर्थक रैली में सैकड़ों लोगों ने अमेरिकी सैनिकों के आवास वाले हवाई अड्डे पर अटैक करने का भरसक प्रयास किया। इस पर पुलिस ने आंसू गैस और पानी की बौछार की और प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर किया।

फिलिस्तीन के पक्ष में और इस्राईल के विरोध में प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स गिरा दिए और पुलिस के साथ झड़प की। फुटेज में प्रदर्शनकारियों को पुलिस पर प्लास्टिक की कुर्सियां, पत्थर और अन्य सामान फेंकते हुए भी देखा गया, जिन्होंने भीड़ पर आंसू गैस के गोले छोड़े।

फ़िलिस्तीन में इस्राईल की भीषण बमबारी जारी है। पूरी दुनिया से युद्ध विराम की मांग की जा रही है परंतु अवैध जायोनी सरकार युद्ध विराम करने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं है और उसका प्रमुख कारण अमेरिका और कुछ पश्चिमी देशों द्वारा इस्राईल का व्यापक व खुला समर्थन है।

ज्ञात रहे कि तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तय्यब अर्दोगान ने अभी हाल ही में कहा था कि हमास आतंकवादी संगठन नहीं है और यह इस्राईल है जो सीरिया और इराक में आतंकवादियों का समर्थन करता है। तुर्किये और इस्राईल ने अपने अपने राजदूतों को एक दूसरे की राजधानियों से से वापस बुला लिया है। MM 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।