दाइश से मुक़ाबले में ईरान की सहायता सराहनीयः अबू मेहदी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i12994-दाइश_से_मुक़ाबले_में_ईरान_की_सहायता_सराहनीयः_अबू_मेहदी
इराक़ के स्वयंसेवी बलों के कमांडर ने कहा है कि आतंकवादी गुट दाइश के विरुद्ध संघर्ष में अमरीका ने किसी भी प्रकार की सहायता नहीं की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ३०, २०१६ ०६:०० Asia/Kolkata
  • दाइश से मुक़ाबले में ईरान की सहायता सराहनीयः अबू मेहदी

इराक़ के स्वयंसेवी बलों के कमांडर ने कहा है कि आतंकवादी गुट दाइश के विरुद्ध संघर्ष में अमरीका ने किसी भी प्रकार की सहायता नहीं की है।

स्वयंसेवी बल के उप कमांडर अबू मेहदी अलमोहंदिस ने फ़्रांसीसी समाचारपत्रों लियोन और लोमोन्द को दिये अपने साक्षात्कारों में, दाइश के संबन्ध में अमरीकी क्रियाकलापों की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ईज़दी समुदाय के विरुद्ध दाइश के अपराधों के संबन्ध में अमरीका ने किसी भी प्रकार की कोई सहायता नहीं की जबकि इसके विपरीत ईरान ने इस बारे में हर संभव सहायता की है।

अबू मेहदी अलमोहंदिस ने कहा कि दाइश के आक्रमण में इराक़ी सेना को होने वाली क्षति के बाद अमरीका ने इराक़ को अकेले छोड़ दिया जबकि ईरान ने हर प्रकार से हमारी सहायता की।

उन्होंने कहा कि इस समय हम फ़ल्लूजा में दाइश के विरुद्ध कठिन संघर्ष कर रहे हैं और हमारा यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।