यमन में सऊदी पिट्टठुओं को मिली फिर पराजय
दक्षिणी यमन में सऊदी अरब के पिट्टठुओं को पुनः पराजय का मुंह देखना पड़ा है।
अलमसीरा टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के पिट्टठुओं ने रविवार को दक्षिणी यमन के तइज़ प्रांत के "जबलुलहब्शी" और अलग़ावी क्षेत्रों से यमन के क्रांतिकारियों को लक्ष्य बनाने का प्रयास किया था। इस प्रयास में सऊदी पिट्टठुओं को भारी क्षति उठानी पड़ी और बड़ी संख्या में वे मारे गए।
दूसरी ओर उत्तरी यमन के अलजौफ़ प्रांत के अलमतून क्षेत्र में सेना ने सऊदी पिट्टठुओं पर बम और मिज़ाइल से आक्रमण किया जिसमें बड़ी संख्या में वे मारे गए।
इसी बीच सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने यमन के कई आवासीय क्षेत्रों पर बमबारी की जिसमें कई नागरिक हताहत और घायल हुए।
उल्लेखनीय है कि यमन के संबन्ध में 20 अप्रैल से कुवैत में शांति वार्ता आरंभ हुई है जो सऊदी अरब की और निरंतर रूकावट खड़ी किए जाने के कारण बिना किसी परिणाम के जारी है।