इस्राईली ठिकाने पर हिज़्बुल्लाह का बड़ा हमला, भारी नुक़सान की सूचना
लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह ने इस्राईल के सैन्य ठिकाने पर ताज़ा हमला किया है जिसमें कई सैनिक मारे गये और घायल हुए।
हिज़्बुल्लाह ने लेबनान और अवैध अधिकृत फिलिस्तीन के बीच सीमा के पास एक सैन्य अड्डे पर नए हमले की सूचना दी है।
हिजबुल्लाह ने एक बयान में कहा कि स्थानीय समय के अनुसार दोपहर करीब 11 बजे हिजबुल्लाह के युवाओं ने शुमीरा बेस के पास ज़ायोनी सेना के पैदल सेना को उचित हथियारों से निशाना बनाया, जिसके परिणामस्वरूप कई सैनिक मारे गए और घायल हुए।
दूसरी ओर इस्राईली सेना को डोवियो बैरक के पास एक रॉकेट से निशाना बनाया और इस ऑपरेशन में कई ज़ायोनी मारे गए और कुछ अन्य घायल हो गए।
इस रिपोर्ट के अनुसार, लेबनान के प्रतिरोधकर्ता बल द्वारा रॉकेट हमले के साथ ही ज़ायोनी शासन के तोपखाने ने यारून के आसपास के क्षेत्र पर गोलाबारी की।
इस रिपोर्ट के अनुसार, लेबनान के प्रतिरोधकर्ता बलों ने ज़ायोनी शासन को अब तक भारी नुक़सान पहुंचाया है। 7 अक्तूबर को तूफ़ान अल-अक्सा ऑपरेशन की शुरुआत के बाद से मारे गये ज़ायोनी सैनिकों की संख्या 350 तक पहुंच गई है।
ज़ायोनी सेना ने स्वीकार किया कि ग़ज़्ज़ा पर ज़मीनी हमले की शुरुआत से अब तक उसके 33 सैनिक मारे जा चुके हैं। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए