हिज़्बुल्लाह ने इस्राईली सेना को फिर निशानाा बनाया
लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह ने लेबनान और अवैध अधिकृत फिलिस्तीन के बीच सीमा पर स्थित इस्राईल के एक सैन्य ठिकाने पर ताज़ा कार्यवाही की ख़बर दी है।
तस्नीम न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह ने एक बयान में घोषणा की कि शुक्रवार को हिज़्बुल्लाह के जवानों ने लेबनान और इस्राईल के बीच सीमा के पूर्वी हिस्से में ज़ायोनी सेना के अड्डे को उचित हथियारों से निशाना बनाया।
बयान में कहा गया है कि हमला सटीक था जिसमें इस्राईली सेना को काफ़ी जानी व माली नुक़सान हुआ है।
लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह ने 8 नवम्बर को कहा था कि उसने उचित हथियारों से शूमीरा बेस के पास ज़ायोनी सेना के पैदल सैनिकों निशाना बनाया था। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए