फ़ल्लूजा की स्वतंत्रता का तीसरा चरण
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i13009-फ़ल्लूजा_की_स्वतंत्रता_का_तीसरा_चरण
इराक़ की सेना ने फ़ल्लूजा नगर की स्वतंत्रता के तीसरे चरण की तैयार पूरी कर ली है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ३०, २०१६ ०८:५७ Asia/Kolkata
  • फ़ल्लूजा की स्वतंत्रता का तीसरा चरण

इराक़ की सेना ने फ़ल्लूजा नगर की स्वतंत्रता के तीसरे चरण की तैयार पूरी कर ली है।

अलहदस टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ की सेना और स्वयंसेवीबल इस चरण के अन्तर्गत तीन ओर से फ़ल्लुजा में घुस रहे हैं।

फ़ल्लूजा कार्यवाही के उप कमांडर हादी रज़ीज ने बताया है कि फल्लूजा नगर का संपर्क पुल इस समय सेना और स्वयंसेवी बलों के हाथों में है। उन्होंने कहा कि दो चरणों की सफल कार्यवाही के बाद फल्लूजा की स्वतंत्रता के लिए तीसरे चरण की कार्यवाही, तेज़ी से की जाएगी। उन्होंने कहा कि तीसरे चरण की कार्यवाही में फैड्रल पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स को भी प्रयोग किया जा रहा है।

ज्ञात रहे कि फ़ल्लूजा नगर की स्वतंत्रता के लिए एक सप्ताह पूर्व सैन्य अभियान आरंभ किया गया था जिसके अन्तर्गत सेना और स्वयंसेवी बलों को भारी सफलताएं मिली हैं। इस अभियान के दौरान बड़ी संख्या में आतंकवादी मारे जा चुके हैं।